Upendra Maharathi Free Training 2026 नमस्ते दोस्तों हमें बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत संचालित उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान (UMSAS), पटना द्वारा वर्ष 2026 के लिए निःशुल्क हस्तशिल्प ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस ट्रेनिंग का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को विभिन्न पारंपरिक कला एवं शिल्पों में ट्रेनिंग दे कर आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत प्रतिमाह ₹1000 का लाभ भी दिया जाएगा एवं ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अभ्यर्थी स्वरोजगार, हस्तशिल्प व्यवसाय तथा विभिन्न कला प्रदर्शनियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी विस्तार में।
Upendra Maharathi Free Training 2026 Overview
Upendra Maharathi Free Training 2026 शैक्षणिक योग्यता
इस ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी सातवीं पास होना चाहिए और अभ्यर्थी बिहार राज्य के मूल निवासी होने चाहिए तभी वह इस योजना के तहत ट्रेनिंग का लाभ ले सकते हैं। विभिन्न ट्रेडों के अनुसार योग्यता में परिवर्तन हो सकता है।
आयु सीमा
– न्यूनतम आयु: 22 वर्ष
– अधिकतम आयु: 45 वर्ष
- महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधा
पटना नगर निगम क्षेत्र से बाहर की 110 महिला ट्रेनिंगकरता को छात्रावास सुविधा
भोजन हेतु ₹1500 प्रतिमाह अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी।
- पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधा
पटना नगर निगम क्षेत्र से बाहर के पुरुष ट्रेनिंगकारता को आवास एवं भोजन हेतु ₹2000 प्रतिमाह सहायता राशि दी जाएगी
Upendra Maharathi Free Training 2026 Important Dates
| कार्यक्रम | तिथि |
| आवेदन शुरू | 27 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जून 2026 |
| प्रायोगिक परीक्षा / साक्षात्कार | 29 जून 2026 |
| दस्तावेज सत्यापन | 30 जून 2026 |
| रिपोर्टिंग समय | सुबह 11:00 बजे |
| प्रशिक्षण प्रारंभ | जुलाई 2026 |
Upendra Maharathi Free Training 2026 Apply आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
– आधार कार्ड
– निवास प्रमाण पत्र
– आयु प्रमाण पत्र
– मोबाइल नंबर
– ईमेल आईडी
– शैक्षणिक प्रमाण पत्र
– पासपोर्ट साइज फोटो
Upendra Maharathi Free Training 2026 के द्वारा किन – किन ट्रेड एवं कलाओं में मिलेगा ट्रेनिंग?
- मधुबनी (मिथिला) पेंटिंग
- टिकुली पेंटिंग
- मंजूषा पेंटिंग
- पेपरमैशी शिल्प
- स्टोन क्राफ्ट (पाषाण शिल्प)
- मेटल क्राफ्ट
- सिक्की कला
- टेराकोटा (मृणमय कला)
- एप्लिक एवं कशीदाकारी
- गुड़िया निर्माण
- जूट क्राफ्ट
- काष्ठ तक्षण एवं लकड़ी के खिलौने
- ब्लॉक प्रिंटिंग (रंगाई-छपाई)
- चर्म शिल्प
- सूत बुनाई
- सेरामिक कला
- वेणु शिल्प (बांस कला)
- सुजनी कला
महत्वपूर्ण सूचना / Important Notice
Upendra Maharathi Free Training 2026 Apply Link आवेदन प्रक्रिया
1. सबसे पहले UMSAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. Training Program लिंक पर क्लिक करें।
3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
4. आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
5. फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल सुरक्षित रखें।
6. अंत में चयन के लिए प्रायोगिक परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन में शामिल हों। इसकी सूचना प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से अवश्य जिसका लिंक नीचे उपलब्ध है।
Important Apply Link
| Direct Link to Apply Link | Online Apply |
| Home Page | Click Here |
| Direct Link to Download Notification | Download Now |
| Telegram Group । | Whatsapp Group |
| Official Website | Click Here |
निष्कर्ष
मित्रों यदि आप बिहार के निवासी हैं और किसी कला या हस्तशिल्प क्षेत्र में निःशुल्क ट्रेनिंग प्राप्त कर स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं, तो Upendra Maharathi Free Training 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस ट्रेनिंग के माध्यम से न केवल कौशल विकास होगा बल्कि भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन अवश्य करें। और यदि यह लेख पसंद आया होते इसे लाइक और अपने दोस्तों में अवश्य शेयर करें साथी कोई प्रश्न हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। यहां तक इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद
