Bihar Post Matric New Update 2026 : अभी तक पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि नहीं मिली है? यहाँ से जाने कब मिलेगी नई अपडेट जारी

Bihar Post Matric New Update 2026 :- सभी  छात्र/छात्राओं जिनको अभी तक पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि नहीं मिली है, उन सभी के लिए एक नई अपडेट आज की तारीख में जारी हुई है | हम बता दे की सत्र 2024 – 25 और 2025 – 26 के 5 .5 लाख छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि अभी तक नहीं मिली है। छात्र परेशान है कि कहीं उनका छात्रवृत्ति ना रुक जाए और उनकी पढ़ाई 10वीं तक ही सीमित न रह जाए।

यदि आप भी परेशान हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़िएगा, क्योंकि इसमें आपकी परेशानियों का हल किया गया है। और बताया गया है की छात्रवृत्ति में देरी क्यों हो रही है और कब मिलेगा। आई इस पोस्ट के माध्यम से हम जानते हैं की, छात्रवृत्ति कब मिलेगा |

Bihar Post Matric New Update 2026 – Overview

Topic Details
Name of Schemes Post Matric Scholarship
Benefits ₹10,000 – ₹1,00000 Scholarship
Name Of Department Education Department, Government of Bihar
Status Check Link Check Registration Status
Eligibility 10th pass
Official Website scstpmsonline.bihar.gov.in

सत्यापन में देरी से 5.5 लाख छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े, इसके लिए सरकार कई तरह की छात्रवृत्ति योजनाएं चला रही है। जिसमे से एक पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप लेकिन इसमे भी प्रशासनिक लापरवाही और सत्यापन में देरी के कारण लाखों छात्राओं  को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। छात्रवृत्ति के तहत सत्र 2024-25 और 2025-26 के छात्र अभी तक अपनी राशि का इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पिछले सत्र 2022-23 और 2023-24 के भी कई छात्राओं का राशी अब तक नही मिली हैं। कुल मिलाकर 5.5 लाख से अधिक छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हैं।

 

Bihar Post Matric New Update 2026 लंबित छात्राओं का आंकड़ा

  • 2022-23 व 2023-24 (BC-EBC) – 1.52 लाख

  • 2022-23 व 2023-24 (SC-ST) – 98 हजार

  • 2024-25 व 2025-26 (BC-EBC व SC-ST) – लगभग 5.5 लाख छात्र

राजधानी पटना में भी स्थिति चिंताजनक है—

  • कुल लंबित आवेदन: 20 हजार

  • सत्र 2024-25 के लंबित मामले: लगभग 7 हजार

  • सत्र 2025-26 के लंबित मामले: लगभग 13 हजार

यानी हजारों छात्र सिर्फ सत्यापन के कारण पैसे से वंचित हैं।

Post Matric New Update 2026

 

Bihar Post Matric New Update 2026 छात्रवृत्ति योजना उन छात्रों के लिए है जो ___

  • 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई कर रहे हैं

  • आर्थिक रूप से कमजोर हैं

  • SC, ST, BC या EBC वर्ग से आते हैं|

इस योजना के तहत छात्रों को

  • ट्यूशन फीस

  • पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों के लिए आर्थिक सहायता के रूप में राशी दी जाती है ताकि छात्रों की पढाई न रुके  |

 

Bihar Post Matric New Update 2026

लंबित मामलों में शामिल छात्र निम्न वर्गों से हैं जो की इस प्रकार से ही __

  • पिछड़ा वर्ग (BC)

  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)

  • अनुसूचित जाति (SC)

  • अनुसूचित जनजाति (ST)

 

Post Matric New Update 2026 सरकार ने दिए सख्त निर्देश

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव ने पटना सहित सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को निर्देश दिया है कि—

सभी लंबित आवेदनों का  प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द सत्यापन पूरा किया जाए |  खास बात यह है कि सत्यापन के शुरुआती दो चरण पहले ही पूरे हो चुके हैं, इसके बावजूद अंतिम स्तर पर देरी हो रही है। सत्यापन पूरा होने के बाद ही राशि सीधे छात्रों  के खाते में भेज दी जायगी

 

Important Link

Status Check Link Click Here
Aadhar Seeding Status Click Here
Join Our Social Media Telegram Group ।। WhatsApp Group 
Subscribe My You tube Channel Join YouTube Channel

निष्कर्ष

मित्रों, Bihar Post Matric New Update 2026 छात्रवृत्ति जैसी महत्वपूर्ण योजना का समय पर लाभ न मिलने पर लाखों मेधावी छात्रों के भविष्य पर ग्रहण सा लग जाता है। सत्यापन में हो रही देरी के कारण छात्र आर्थिक और मानसिक दबाव में हैं। अब ज़रूरत है कि प्रशासन इस प्रक्रिया को गंभीरता से ले कर सत्यापन जल्द पूरा करे, और छात्रों को छात्रवृत्ति  जल्द से जल्द मिल सके |

हमे उमिद है की आप सभी को इस पोस्ट को पढ़ कर समझा आ गया होगा की सभी की राशी जल्द ही उनके खाते में DBT के माध्यम से भेज दी जायगी | आप सभी निश्चिन्त रहे और आगे की पढ़ी जारी रखे , बाकि कोई प्रश्न हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर पूछे हमारी टीम आपके प्रश्नों को जल्द से जल्द हल करने की कोशिश करेगी | कोई भी विद्यार्थी सिर्फ पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई न छोड़े।  धन्यवाद ||

Updated: 28/01/2026 — 8:22 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *