Bihar Laghu Udyami Yojana 2026 Apply Online बिहार लघु उद्यमी योजनाआवेदन, लाभ और पात्रता की पूरी जानकरी यह से देखे

Bihar Laghu Udyami Yojana 2026 Apply Online : दोस्तों जैसा की आप सभी जानते है बिहार लघु उद्यमी योजना का उद्देश्य  राज्य के गरीब, बेरोजगार युवाओं और छोटे व्यवसायी को आर्थिक सहायता प्रदान करके स्वरोजगार व लघु उद्योग स्थापित करवाना, जिससे रोजगार बढ़े और आर्थिक विकास में मदद मिल सके। यह योजना बिहार उद्योग विभाग द्वारा चलाई जाती है और इसके तहत पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता अर्थात अनुदान दिया जाता है। इस लेख में योजना से जुडी सभी जानकरी विस्तार में बताई गई है ,यदि आप आवेदन करना चाहते है तो सबसे पहले इस पेज को अंत तक अवश्य  पढ़े |

Bihar Laghu Udyami Yojana 2026 Overview

जानकारी विवरण
योजना का नाम Bihar Laghu Udyami Yojana 2026
राज्य बिहार, भारत
संचालन विभाग का नाम उद्योग विभाग, बिहार सरकार
लाभार्थी छोटे उद्यमी / बेरोजगार युवा
सहायता राशि ₹2,00,000 (लगभग)
सहायता किस्त 3 किश्तों में
आवेदन का तरीका ऑनलाइन (udyami.bihar.gov.in)
इसका मुख्य लक्ष्य स्वरोजगार, MSME विकास
चयन प्रणाली कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन

Bihar Laghu Udyami Yojana 2026 क्या है?

Bihar Laghu Udyami Yojana 2026 एक सरकारी प्रोत्साहन योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार के छोटे उद्यमों और स्वयं के व्यवसाय की शुरुआत करना चाहने वाले युवाओं को वित्तीय सहायता देना है। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को लगभग ₹2 लाख तक का अनुदान (Financial Assistance/Grant) तीन किस्तों में दिया जाता है ताकि वे अपने छोटे व्यवसाय या उद्योग को स्थापित कर सकें।

 Benefits of Laghu Udyami Yojana 2026

लघु उद्यमी योजना के तहत मिलने वाली मुख्य लाभ इस प्रकार है

1. आर्थिक सहायता (Grant / Financial Aid)

 इस योजना के तहत लगभग ₹2,00,000 तक की सहायता राशि दी जाती है, जिसे तीन किस्तों में लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है।

2. स्वरोजगार के अवसर

इससे युवा और बेरोजगार व्यक्ति अपने खुद के व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं, जिससे उन्हें रोजगार मिलता है और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बन सके |

3. लघु उद्योग में प्रोत्साहन

योजना में विभिन्न प्रकार के छोटे उद्योगों को सरकारी सहायता मिलती है, जैसे उत्पादन, सेवाएँ, व्यापार, हस्तशिल्प आदि, जिनसे व्यवसायिक विस्तार  होता है।

Bihar Laghu Udyami Yojana 2026 Eligibility Criteria

पात्रता मानदंड विवरण
निवास आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए
पारिवारिक आय परिवार की मासिक आय सरकार द्वारा तय मानदंडों के अनुसार कम ज्यादा हो सकता है इसके लिए अधिकारिक वेबसाइट की जाँच करे
आवेदन पहले किसी समान योजना का लाभ नहीं लिया हो
आधार आधार कार्ड में बिहार का पता होना जरुरी है

ध्यान दे : आवेदक की परिवार की मासिक आय ₹6,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए, लेकिन यह राशि राज्य सरकार द्वारा बदल भी सकती है।

बिहार लघु उद्यमी योजना चयन प्रक्रिया (Selection Process)

लघु उद्यमी योजना में चयन कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन (Computerised Randomisation) के माध्यम से किया जाता है।
यानी आवेदकों में से तय प्रारूप (लॉटरी/ड्रॉ) के आधार पर चयन होता है, एक बार चयनित होने पर लाभार्थी को आगे सहायता राशि की पहली किश्त दी जाती है और बाद में उपयोगिता प्रमाण-पत्र अपलोड करने के बाद अगली किश्त जारी की जाती है। यह सहायता बिहार के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए उपलब्ध होता है, जिससे MSME (Micro, Small & Medium Enterprises) क्षेत्र को मजबूत किया जा सके और स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके।

Bihar Laghu Udyami Yojana 2026 जरुरी दस्तावेज़

  •  आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  •  निवास प्रमाण
  •  बैंक खाता विवरण
  • व्यवसाय/उद्योग योजना दस्तावेज
  • चालू मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईसी इत्यादि

Bihar Laghu Udyami Yojana 2026 Installments Details (लगभग)

योजना के तहत सहायता राशि को आम तौर पर तीन किस्तों में लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में डाइरेक्ट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजा जाता है |

किस्त राशि (लगभग) उपयोग
पहली  किस्त ₹50,000 मशीनरी/टूलकिट/इनपुट खरीदने के लिए
दूसरी  किस्त ₹1,00,000 उत्पादन और संचालन के लिए
तीसरी  किस्त ₹50,000 व्यापार विस्तारण / सामग्रियाँ के लिए

Bihar Laghu Udyami Yojana How to Apply Online (आवेदन प्रक्रिया )

Step 1: आधिकारिक पोर्टल खोलें

अपने मोबाइल या कंप्यूटर में https://udyami.bihar.gov.in खोलें। यह बिहार उद्योग विभाग का आधिकारिक पोर्टल है | लिंक निचे उपलब्ध है

Step 2: रजिस्ट्रेशन (Registration)

यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो Registration / New User पर क्लिक करें।

  • अपना आधार नंबर दर्ज करें

  • OTP के से सत्यापित करें

  •  अब एक लॉगिन पासवर्ड बनाएं

 रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद ही आप आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।

Step 3: Login & Application Form

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करे जैसे :

  • नाम, पता, जन्मतिथि

  • व्यवसाय के बारे में विवरण

  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

  • व्यावसायिक योजना (Business Plan)

  • बैंक खाते की जानकारी

Step 4: दस्तावेज़ अपलोड

उपर बाते गई सभी दस्तावेज को फोर्मेट में अपलोड करे

Step 5: Submit & Acknowledgement

सभी जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें और एक Acknowledgement Receipt  डाउनलोड करे और अच्छे से संभाल कर रखे भविष्य में इसकी आवश्यक पड़ेगी ।

Important Link

New Registration Link Click Here
Home Page Click Here
Join Our Social Media Telegram Group ।। WhatsApp Group 
Subscribe My You tube Channel Join YouTube Channel

निष्कर्ष

मित्रो  Bihar Laghu Udyami Yojana 2026 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जो बेरोजगार युवाओं और छोटे उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता, ट्रेनिंग और समर्थन देती है। यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो अपने गांव या शहर में कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक संसाधन की कमी के कारण शुरू नही कर पा रहे है | इस लेख को पढने के बाद आपका सभी प्रकार का सन्देह ख़तम हो जायगा | बाकि इससे अपने दोस्तों में अवश्य शेयर करे , ताकि वो सभी भी लाभ उठा सके | धन्यवाद 

1 Comment

Add a Comment
  1. Md Shabbir Ahmed

    I required this money for business

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *