Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 : दोस्तों बिहार सरकार के द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए एक योजना चलाई जाती है। जिसका नाम मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना है , जिसके तहत स्नातक एवं 12वीं पास छात्र-छात्राओं को प्रति महीने 1000 की सहायता राशि दी जाती है इस राशि से छात्र अपने आगे की पढ़ाई पूर्ण करते हैं। आज के इस लेख में स्वयं सहायता भत्ता योजना से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे आवेदन कौन-कौन कर सकता है? , कैसे की जाती है? आवेदन के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगते हैं?, और लिंक कहां पर मिलेगा यह सभी जानकारियां बताया गया अगर आप हर महीने ₹1000 लेने के लिए इच्छुक है तो इसलिए को अंत तक अवश्य पड़े और सफलता पूर्वक अपना आवेदन करें।
Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना |
| विभाग | योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार |
| लाभार्थी | बिहार के योग्य युवक एवं युवतियां |
| लाभ | ₹1000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता |
| अवधि | अधिकतम 2 वर्ष (24 माह) |
| उद्देश्य | पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान आर्थिक सहयोग |
| पात्रता | 12वीं / स्नातक उत्तीर्ण, आयु 20–25 वर्ष |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| सत्यापन | जिला स्तर पर दस्तावेज सत्यापन (DRCC OFFICE) |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in |
बिहार सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना राज्य के युवाओं के लिए एक अहम योजना है। इस योजना का उद्देश्य स्नातक एवं 12वीं पास युवक-युवतियों को पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि पैसे की कमी के कारण उनकी तैयारी न रुके। यह सहायता अधिकतम 2 वर्षों (24 माह) तक दी जाती है। राशि सीधे लाभार्थीओ के बैंक खाते में भेजी जाती है।
Bihar Berojgari Bhatta Yojana Eligibility Criteria: (पात्रता)
-
आवेदक 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए
-
आवेदक स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए
-
आवेदक आगे की पढाई नहीं कर रहे हो
-
आयु सीमा 20 से 25 वर्ष होनी चाहिए
-
आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
Note:- ध्यान दे पात्रता 12वीं एव स्नातक दोनों है , यदि आप स्नातक कर चुके है और आगे की पढ़ी नही कर रहे है तो स्नातक लेवल पर आवेदन करे वही अगर आप 12वीं के बाद पढाई छोड़ दिए हैं तो आप 12वीं लेवल पर आवेदन करे |
Required Documents of Bihar Berojgari Bhatta Yojana: (जरूरी दस्तावेज)
-
आधार कार्ड
-
निवास प्रमाण पत्र
-
आयु प्रमाण पत्र
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र TC (विश्वविद्यालय से स्नातक/12वीं होने के बाद विद्यालयों और कॉलेजों द्वारा छात्रों के अनुरोध पर जारी किया जाता है।)
-
शैक्षणिक प्रमाण पत्र (12वीं/स्नातक)
-
बैंक पासबुक की कॉपी
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी

दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद लाभार्थी के खाते में ₹1000 प्रतिमाह भेजा जाएगा |
Bihar Berojgari Bhatta Yojana योजना का उदेश्य
-
12वीं /स्नातकतक पढ़ कर छोड़ दिए है तो आगे की पढाई पूरी कर सके
-
राशी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके
-
और वर्तमान में रोजगार प्राप्त कर सके
-
यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए शुरू की गई है।
Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले सात निश्चय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जिसका लिंक इस लेख के अंत में Important Link के क्षेत्र में उपलब्ध कराया गया है क्लिक हेयर (Click Here) पर क्लिक करते हैं कुछ इस प्रकार से इंटरफेस आएगा।
- साइड में आपको न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा उसे पर क्लिक करेंगे जो कि इस प्रकार का होगा।

- रजिस्ट्रेशन करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जो कि आपका यूजर आईडी आपका ईमेल आईडी रहेगा और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिए गए होंगे उसकी सहायता से लॉगिन करेंगे फिर आवेदन फार्म को पढ़कर अपनी जानकारी को उसमें दर्ज करेंगे।

- फॉर्म भरने के बाद इसका पीडीएफ निकालकर सुरक्षित रख लेंगे। फार्म के पीएफ में 5-6 पेज होंगे उसकी पीडीएफ साइबर कैफे से निकाल लेना है फिर नीचे बताए गए सभी डाक्यूमेंट्स का फोटो कॉपी और ओरिजिनल अपने जिले के DRCC Office में जाकर फॉर्म वेरीफिकेशन कर लेंगे।
- जैसे ही फॉर्म वेरीफाई हो जाता है उसके अगले माही आपके खाते में ₹1000 आना शुरू हो जाता है।
ध्यान दे:- सरकारी नौकरी वाले छात्र एवं छात्रा इसका लाभ नहीं ले सकते।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join Our Social Media | Telegram Group ।। Whatsapp Group |
| Subscribe My Youtube Channel | Join YouTube Channel |
निष्कर्ष
मित्रों यदि आप भी प्रतिमाह ₹1000 लेना चाहते हैं और आपकी योग्यता 12वीं पास और स्नातक है तो आप इस लेख को पढ़कर आवेदन कर सकते हैं इसमें आपको Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 से जुड़ी सभी जानकारियां बेहद सरल एवं स्पष्ट शब्दों का उपयोग करते हुए बताया गया है | अगर कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं आपके प्रश्नों का जवाब जल्द से जल्द दिया जाएगा। धन्यवाद
